एक्वाकल्चर का परिचय तथा एक्वाकल्चर किसे कहते है ? | Aquaculture in Hindi aur Aquaculture Kise Kahate Hai?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Aquaculture in Hindi
Aquaculture in Hindi | Credit: Freepik.com

एक्वाकल्चर क्या है ? ( Aquaculture in Hindi )

काफी लोग एक्वाकल्चर (Aquaculture in Hindi) के बारे में जानकारी लेना चाहते है तो बाते दे की यह एक जलीय कृषि होता है। संयुक्त राष्ट्र के कृषि विभाग के अनुसार जल में उपस्थित पोधों और पशुओं का उत्पादन ही मुख्य रूप से एक्काक्ल्चर कहलाता है आमतौर पर इस व्यवसाय को ज्यादा तरमछली उत्पादन से जोड़कर लिया जाता है, जलीय जीव व जंतु के पालन पोषण को एक्वाकल्चर कहते है।

एक्काक्ल्चर ( Aquaculture in Hindi ) अंतर्गत प्रमुख जलीय जीव जैसे मछली, मोलस्का, शंख, जलीय जीव, शैवाल  इत्यादि आते हैं। इनके पालन पोषण की प्रमुख आवश्यकता में इनकी अधिक उत्पादकता बढ़ाना, इनका भोजन व सुरक्षा आदि सम्मलित हैं।

एक्वाकल्चर किसे कहते है ?

अगर बात कि जाए समुद्री वातावरण  कि तो समुन्द्र में एक्वाकल्चर को मुख्यतः ‘मेरीकल्चर’ ( Mariculture ) कहा जाता है, एक्वाकल्चर में मुख्य रूप से मत्स्य पालन, शैवाल पालन और सजावट हेतु उपयोगी और महत्वपूर्ण जलीय जीव जंतुओं एवं पादपों का पालन, उनका भोजन तथा उनका सुरक्षा का मुख्य कार्य किया जाता है। यह जलीय जीव हमारे भोजन में प्रोटीन का समृद्ध स्रोत होते हैं।

अगर हम एक्वाकल्चर कि बात करे तो इसके अन्य फायदे हैं। यह मुख्य रूप से मछली की उत्पादन तथा आबादी को प्रजनन के लिए अनुमति प्रदाय करता है।

READ MORE | और पढ़े:

एक्वाकल्चर का महत्व (Importance of Aquaculture)

अगर हम बढ़ती जनसंख्या, भुखमरी तथा शुद्ध पौष्टिक आहार की कमी के अभिप्राय में बात करे तो एक्काक्ल्चर ( Aquaculture ) का महत्व तथा मांग दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और आज ग्रामीण क्षेत्रों में इसका उपयोग बेरोजगारी दूर करने का माध्यम बना लिए हैं एक्वाकल्चर बहुत ही कम समय एवं कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाले एक मात्र सरल व्यवसाय के रूप में लिया जा रहा है।

यह एक लाभप्रद और मुनाफा देने वाली खेती है जिसे किसान या तो आम आदमी बहुत ही आसानी व सरलता से कर सकता है क्यूकि न तो इसमें अधिक मजदूरी लगती है और न ही जल्दी बीमारी से बचाना होता है इसमें हमे सीजन का भी इंतजार नहीं करना होता है और न ही इसमें ओला और पला का डर होता है , अगर इसकी विशेषताओं कि बात कि जाए तो हमे हमारे उत्पादन के अनुसार मूल्य मिल जाता है और इसमें  आकार मापक के नुसार मूल्य निधारित किया जाता है।

एक्वाकल्चर ( Aquaculture ) को  मुख्यतः तीन प्रकार में बाटा जा सकता है – मीठे पानी, समुद्री और खारे।

  1. अगर बात करे मीठे पानी का तो इसको मुख्यतः नदियों, झीलों और तालाबों में करते है|
  2.  समुद्री जलीय कृषि यह मुख्यतः खुले महासागर, इंटरकोस्टल क्षेत्रों और समुद्री लैगून में मुख्य रूप से किया जाता है|
  3. ब्रैकिश एक्वाकल्चर मुख्यतःजलीय वातावरण किया जाता है जोकि आमतौर पर पानी ताजा और खारे पानी का मिश्रण होता है|

  एक्वाकल्चर ( Aquaculture ) महत्वपूर्ण क्यों है?

अगर बात कि जाए एक्काक्ल्चर कि तो ये उच्च गुणवत्ता वाले, स्वस्थ पशु प्रोटीन का एक अच्छा और मुख्य स्रोत प्रदान कर सकते हैं और जैसे कि हम जानते है कि आमतौर पर स्थलीय पशु कृषि की तुलना में एक छोटी भूमि, कार्बन और पानी के उपयोग के पदचिह्न होते एक्वाकल्चर एक बढ़ती हुई आबादी के लिए सीफ़ूड की प्रमुख आपूर्ति बन जाएगा। एक्वाकल्चर एक वैकल्पिक खाद्य प्रणाली प्रदान करता है जो उच्च गुणवत्ता वाले पशु प्रोटीन का उत्पादन कर सकता है, जब सही तरीके से किया जाता है, तो एक स्थायी पदचिह्न हो सकता है|

एक्वाकल्चर ( Aquaculture ) के उपयोग:

  1. संसार के मुख्यतः लोग मछली को भोज्य पदार्थों में प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत मानते है और इसपर निर्भर भी रहते है|
  2. एक्वाकल्चर का मुख्यतः एक अच्छा महत्त्व व्यवसायिक स्तर पर भी है। संसार के अधिकांश लोग प्रोटीन के अच्छे स्रोत के लिए मछली एवं अन्य समुद्री जीवों का क्रय मुख्यतः भोजन हेतु करते हैं।
  3. मुख्यतः एक्वाकल्चर का उपयोग कृषि अनुपयोगी भूमि का सदुपयोग करने के लिए भी किया जाता है|
  4. मछली का तेल जो इस प्रकार है  इकोसापेन्टेनॉइक अम्ल, ओमेगा-3 फैटी अम्ल और DNA का प्रमुख स्रोत है।
  5. मछली के तेल और माँस का प्रयोग मुख्यतः उर्वरक के रूप में भी किया जाता है|
  6. कुछ मछली जैसे  सितारा मछली, समुद्री अर्चिन, दरियाई घोड़ा, और समुद्री खीरे पारंपरिक चीनी दावा के रूप में प्रयोग में लाया जाता हैं।
  7. केल्प  मछली का मुख्यतः उपयोग साबुन और काँच बनाने में उर्वरक के रूप में किया जाता है तथा इसके अलावा यह आयोडीन का भी अच्छा स्त्रोत है।

अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

प्रश्न-एशिया में मछली का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश कौन सा है?

उतर-  अगर बात कि जाए एशिया में मछली उत्पादक कि तो दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री फ़ूड उत्पादक देश चीन है ।

प्रश्न-मछली पालन का महत्व क्या है?

उतर- अगर हम बढ़ती जनसंख्या, भुखमरी तथा शुद्ध पौष्टिक आहार की कमी के अभिप्राय में बात करे तो एक्काक्ल्चर ( Aquaculture ) का महत्व तथा मांग दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और आज ग्रामीण क्षेत्रों में इसका उपयोग बेरोजगारी दूर करने का माध्यम बना लिए हैं एक्वाकल्चर बहुत ही कम समय एवं कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाले एक मात्र सरल व्यवसाय के रूप में लिया जा रहा है।

प्रश्न- मछली पालन को क्या कहते है?

उतर- मछली पालन को आमतौर इंग्लिश में Fish Farming कहते हैं। किन्तु इसकाअध्ययन Pisciculture कहलाता हैं।

प्रश्न-एक्वाकल्चर का मतलब क्या होता है?

उतर- संयुक्त राज्य अमेरिका के कृषि विभाग के मुताबिक एक्वाकल्चर ( Aquaculture ) को मुख्यतः जलीय पौधों या जानवरों या उनके जीवन चक्र का एक मुख्य हिस्सा  माना गया है। एक्वाकल्चर को मुख्य रूप से मत्स्य पालन के लिए जाना जाता है  तथा एक्वाकल्चर में हम सभी प्रकार में रहने वाले जीव,जंतु  व जल वातावरण में मछली, शंख, शैवाल, और अन्य जीवों का प्रजनन पालन व उसकी कटाई का अध्यन करते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

About sapana

Studied MSc Agriculture from Banaras Hindu University and having more than 2 years of field experience in field of Agriculture.

Check Also

बायोफ्लॉक फिश फार्मिंग (Biofloc Fish Farming)

बायोफ्लॉक फिश फार्मिंग (Biofloc Fish Farming in Hindi): मछली पालन में क्रांति लाने वाली तकनीक

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now Instagram Group Join Now बायोफ्लॉक फिश फार्मिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *